प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज ‘पी आई मीना’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। ओटीटी का दावा है कि इस अमेजन ओरिजिनल सीरीज की कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने वाली है। ये कहानी एक ऐसी युवा और परेशानियों से जूझ रही प्राइवेट डिटेक्टिव की है जो बड़े रोमांचक तरीके से मामले की छानबीन करती है। अरिंदम मित्रा निर्मित सीरीज ‘पी आई मीना’ के निर्देशक देबालोय भट्टाचार्य हैं और इसमें तान्या मानिकतला ने मुख्य भूमिका निभाई है।
इस दिन होगा ‘पी आई मीना’ का प्रीमियर
तान्या मानिकतला के अलावा परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक और जरीना वहाब जैसे दमदार कलाकारों से सजी सीरीज ‘पी आई मीना’ 3 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। ये सीरीज आठ एपिसोड की है।
अरिंदम मित्रा ने सीरीज को लेकर कही यह बात
सीरीज के लेखक एवं निर्माता अरिंदम मित्रा बताते हैं, ‘हम एक ऐसी कहानी को पेश करने वाले हैं, जो दर्शकों को प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर मीना के नजरिये से अपराध की अंधेरी, खतरनाक और भूल भुलैया जैसी दुनिया में ले जाती है। एक महिला की मुख्य भूमिका वाली इस तरह की दमदार कहानी को तैयार करना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है, जिसे देबालोय के कुशल निर्देशन ने और भी शानदार बना दिया है।’
पहली बार करवा चौथ मनाएंगी बी-टाउन की ये हसीनाएं
अपने पहले हिंदी प्रोजेक्ट पर क्या बोले देबालोय भट्टाचार्य
वहीं निर्देशक देबालोय भट्टाचार्य कहते हैं, ‘मुझे इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स ने हमेशा लुभाया है और वे मुझे बेहद पसंद रहे हैं। ‘पी आई मीना’ मेरा पहला हिंदी प्रोजेक्ट है और शायद इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता था। किसी भी कहानी में जान डालना निर्देशक का काम होता है, लेकिन स्क्रिप्ट के पन्नों को दर्शकों की स्क्रीन पर पेश करना सचमुच बड़ा कठिन काम है। हमने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसे ही ‘पी आई मीना’ को तैयार किया है।’
Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका की शादी का वीडियो देख भावुक हुए करण जौहर, दीपवीर को देख महसूस हुआ अकेलापन