वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं वरुण
सामंथा ने कहा कि वरुण धवन किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा, 'फैमली मैन 2 के दौरान ही इस फिल्म के भारतीय रूपांतरण की चर्चा थी, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था और वरुण धवन को सब पता था। जब बात वरुण धवन की आती है, सब जानते हैं कि वह किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं। इसके बाद भी वरुण धवन को सब कुछ पता होता है। ये बात मुझे समझ में नहीं आती'।
Bigg Boss 18: 'हर राजनेता लोकप्रियता पाने के लिए भूखा होता है', तजिंदर सिंह बग्गा का आज की राजनीति पर कटाक्ष
सामंथा को लेकर बोले वरुण धवन
वरुण धवन ने सिटाडेल में काम करने को लेकर कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं दिल से यह उम्मीद कर रहा था कि सामंथा वह अभिनेत्री होगी, जिसे निर्माता मेरे साथ इस फिल्म में चाहते हैं'। वरुण ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने 'फैमिली मैन' सीजन 1 और 2 देखी और इसके बाद उन्हें काम करने का मन किया। देर रात, उन्होंने फोन उठाया और इस सीरीज में काम करने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त करने के लिए डी.के. से संपर्क किया।
Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर करीना कपूर के शो पर किया खुलासा, बोले- ब्लॉक करना....