फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raavan Leela: इस बार गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में होगी ‘रावण लीला’, प्रतीक गांधी के हिंदी डेब्यू का निकला मुहूर्त

Tue, 24 Aug 2021 01:07 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रावण लीला पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से डिजिटल दुनिया के स्टार बने गुजराती अभिनेता प्रतीक गांधी की पहली हिंदी फिल्म इस साल गांधी जयंती से एक दिन पहले रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम है, ‘रावण लीला’ और इसके निर्माताओँ ने फिल्म का पहला लुक मंगलवार को जारी कर दिया। प्रतीक की इन दिनों दो और हिंदी फिल्में निर्माणाधीन हैं। फिल्म ‘रावण लीला’ के बाद इसके निर्देशक हार्दिक गज्जर के साथ ही प्रतीक एक और फिल्म ‘अतिथि भूतो भव’ शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा प्रतीक ने हाल ही में झांसी के आसपास फिल्म ‘डेढ़ बीघा जमीन’ नाम की एक फिल्म की शूटिंग भी शुरू की है।

विज्ञापन


फिल्म ‘रावण लीला’  प्रतीक गांधी की पहली हिंदी फिल्म होने के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘अटैक’ और ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक बनाने जा रहे निर्माता जयंतीलाल गडा की इस साल की पहली रिलीज भी होगी। उनकी कंपनी पेन स्टूडियोज पहले ही मरुधर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर पेन मरुधर के नाम से अखिल भारतीय फिल्म वितरण कंपनी बना चुके हैं। जयंती लाल की इस फिल्म से उनके दोनों बेटे अक्षय और धवन के अलावा हार्दिक गज्जर व पार्थ गज्जर भी बतौर फिल्म निर्माता जुड़े हैं।

1 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रावण लीला’ की हीरोइन हैं ऐंद्रिता रे। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिमन्यु सिंह, राजेश शर्मा, फ्लोरा सैनी, अंकुर भाटिया, राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक हार्दिक गज्जर ने इस साल की शुरुआत में ही मथुरा-वृंदावन में प्रतीक के साथ मिलकर एक नई फिल्म 'अतिथि भूतो भव' की भी शूटिंग शुरू की जिसमें प्रतीक के साथ वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री शरमीन सहगल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक गांधी, खुशहाली कुमार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेता प्रतीक गांधी ने तब इस बात पर खुशी जताई कि उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अपनी फिल्म के बारे में प्रतीक कहते हैं, 'मैं निर्देशक हार्दिक गज्जर के साथ एक बार फिर से काम कर रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत उत्साह भरी बात है। यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी है औ  मेरे सामने सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है कि यहां मुझे सीखने का बहुत मौका मिलने वाला है क्योंकि, इस बार मैं बेहतरीन कलाकार जैकी श्रॉफ के साथ काम कर रहा हूं।'

फिल्म 'रावण लीला' के निर्माता जयंतीलाल गडा ही 'अतिथि भूतो भव'  के भी निर्माता हैं। वह कहते हैं, 'हम बहुत खुशी हैं कि हमें फिर से प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। 'रावण लीला' के बाद हम दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। हमारी दोनों ही फिल्में सामग्री पर आधारित हैं जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। जैकी श्रॉफ के साथ तो काम करने के लिए हम हमेशा से ही इच्छुक रहे।' 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें