फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nusrat Jahan: कोर्ट ने नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को कानूनी रूप से बताया अवैध, दूसरी बार फेरे ले चुकी हैं एक्ट्रेस

Wed, 17 Nov 2021 08:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर काफी समय से विवादों में घिरी हुई हैं। 19 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे निखिल और नुसरत ने बहुत ही धूमधाम से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी तुर्की में हुई और टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं।

कोलकाता कोर्ट ने कहा कानूनी रूप से वैध नहीं शादी

कोलकाता कोर्ट ने अब नुसरत जहां और निखिल जैन की पहली शादी को कानूनी रूप से अमान्य बताया है। नुसरत जहां की बात को सही मानते हुए और कोर्ट द्वारा पास किए गए आदेश में ये कहा गया कि आस्था के आधार पर नुसरत जहां मुस्लिम हैं और निखिल जैन हिंदू हैं। कोलकाता कोर्ट ने कहा कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत नुसरत और निखिल जैन की शादी नहीं हुई है। 
 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी पर तोड़ी थी नुसरत जहां ने चुप्पी 
 
निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर उठे विवाद पर नुसरत जहां ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए अपनी बात सामने रखी थी। नुसरत ने कहा था, ‘मुझे उन्हें कुछ नहीं कहना है, उन्होंने न तो मेरे होटल के बिल भरे हैं और न ही मेरे शादी के खर्चे उठाए हैं। मेरी छवि को गलत तरफ से दर्शाया गया है, इसलिए मैं अब ये सब बातें क्लियर कर रही हूं। मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं’। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नुसरत जहां ने कहा किसी को भी अपनी चीजों के लिए दोष देना बहुत ही आसान काम हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा बिलकुल नहीं किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत ने निखिल पर धोखाधड़ी का लगाया था आरोप
 
नुसरत जहां उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने निखिल जैन के साथ अपनी शादी को मान्य नहीं बताया था। दोनों अपनी शादी के विवाद को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद नुसरत ने निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य बताते हुए उन पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। तो वहीं निखिल ने भी नुसरत के व्यवहार पर सवाल उठाए थे।


 

4 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
दिवाली पर यशदास गुप्ता से रिश्ता किया ऑफिशियल 
 
निखिल जैन से शादी के विवाद के साथ- साथ नुसरत जहां लगातार बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं।  दिवाली के खास मौके पर  नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता संग अपना रिश्ता ऑफिशियल किया। नुसरत ने दिवाली के मौके पर पति यश और बेटे ईशान के साथ पहली बार तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह तस्वीरें खूब वायरल हुईं। निखिल जैन से अलग होने के बाद पहली बार नुसरत की मांग में सिंदूर नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेग्नेंसी को लेकर भी उठे सवाल 
 
ये मुद्दा तब अधिक बढ़ गया जब इनकी शादी के विवाद के बीच नुसरत प्रेग्नेंट हुईं। नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें साझा की थी। नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी पर जवाब देते हुए निखिल ने कहा था कि पिछले साल दिसंबर से नुसरत उनसे अलग अपने-माता पिता के घर रह रही रहीं इसलिए उन्हें ये किसका बच्चा है इसकी जानकारी नहीं है। बतातें चले कि  नुसरत ने इसी साल अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। नुसरत ने इशारों इशारों में ही फैंस को यह बता दिया कि उन्होंने यश दास गुप्ता संग शादी कर ली है।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें