फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Wedding: 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन', शादी से पहले नूपुर ने पोस्ट साझा कर आयरा पर लुटाया प्यार

Tue, 02 Jan 2024 10:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नूपुर शिखारे ने शादी से कुछ घंटे पहले अपनी होने वाली पत्नी आयरा खान के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है।   
विज्ञापन
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी तीन जनवरी, 2024 को नूपुर की दुल्हन बनेंगी, जहां परिवार पहले से ही शादी की तैयारियों में डूबा हुआ है, वहीं इस जोड़े का उत्साह भी आसमान छू रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की रस्में की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं, अब नूपुर शिकरे ने शादी से कुछ घंटे पहले अपनी होने वाली पत्नी आयरा खान के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है।   
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही यह बात    
नूपुर शिकरे ने शादी के कुछ घंटो पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने प्यार और होने वाली पत्नी आयरा खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आयरा और नूपुर एक पारिवारिक समारोह में एक दुसरे को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा, 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन आयरा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' 

यह भी पढ़ें: Saira Banu: सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नए साल का जश्न, भावुक नोट लिख कही यह बात
विज्ञापन

 

रेशम की साड़ी मे खूबसूरत लगीं आयरा
इस दौरान नूपुर लाल रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और सुनहरे बॉर्डर वाली पीले रंग की साफा पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर, आयरा लाल जालीदार रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नूपुर की इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी 
बताया जा रहा है कि आयरा और नूपुर कल यानी तीन जनवरी, 2024 को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार, उप मुख्यमंत्री फडणवीस और रोहित शेट्टी ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें