फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Panday: एक्टर चंकी पांडे की पत्नी भावना भी हैं बहुत मशहूर, चंकी ने खुद सुनाए दिलचस्प किस्से

Sat, 17 Feb 2024 01:40 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर चंकी पांडे मजाकिया अंदाज में बोलते हैं कि कभी मैं चंकी पांडे था, फिर अनन्या पांडे का पिता बन गया और अब मैं भावना पांडे का पति हूं। आज लोगों को मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए सोचना पड़ता है। 
विज्ञापन
chunky panday - फोटो : chunky instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाॅलीवुड को एक नहीं, सैकड़ों हिट मूवीज देने वाले एक्टर चंकी पांडे को हाल ही में एक अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि चंकी इसे लेकर खुश हैं और इन्होंने इसे मजाक में ही लिया। इन दिनों अक्सर ऐसा हो जाता है कि चंकी अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ बाहर जाते हैं, तो फैंस भावना के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं, लेकिन उन्हें फ्रेम से बाहर कर देते हैं।
विज्ञापन


भावना पांडे के पति के रूप में जाने जा रहे
दरअसल, हाल ही में चंकी एक रियलिटी टीवी सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बाॅलीवुड वाइव्स’ में कई बार दिखे। यह सीरीज बाॅलीवुड एक्टर्स की पत्नियों की पर्सनल और प्रफेशनल जिंदगी पर बनाई गई है, जिसमें चंकी की पत्नी भावना पांडे भी शामिल हैं। इसमें भावना पांडे के अलावा, नीलम कोठारी, महीप कपूर और सीमा किरण को भी दिखाया गया है। इस शो में चंकी पत्नी भावना के साथ दिखते रहते हैं, तो फैंस उन्हें आजकल भावना के पति के रूप में ज्यादा जानते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:  Sara Ali Khan: शादी करने वाली हैं सारा अली खान? बुआ सबा के इस कमेंट ने गर्म किया कयासों का बाजार
विज्ञापन



अब ये हो रहा है चंकी के साथ
मजाकिया अंदाज में चंकी अपनी आपबीती बताते हैं कि कभी उन्हें फोटो लेेते समय फ्रेम से बाहर होने को फैंस कह देते हैं, तो कभी उन्हें फ्लाइट में बतौर एक्टर नहीं पहचानते। वह बोले, ‘मैं फ्लाइट में जा रहा था, वहां एयर होस्टेस ने मुझे पहचान लिया लेकिन एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि इसलिए कि मैं ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बाॅलीवुड वाइव्स’ में आता हूं। यहां तक कि उन्होंने मुझसे भावना को वीडियो काॅल करने को भी कहा। वह मुझे शो में आने वाले एक पति के रूप में ही पहचान रही थीं। मुझे भी ऐसा सुन हंसी आईं।’ चंकी बोलते हैं कि कभी मैं चंकी पांडे था, फिर अनन्या पांडे का पिता बन गया और अब मैं भावना पांडे का पति हूं। आज लोगों को मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए सोचना पड़ता है। 
विज्ञापन


इन्हें भी पढ़ें:  Anil Kapoor: 'द नाइट मैनेजर' की पहली सालगिरह मनाते हुए भावुक हुए अनिल कपूर, जताया फैंस का शुक्रिया


100 से ज्यादा फिल्में कीं
बाॅलीवुड एक्टर चंकी पांडे फिल्म इंडस्ट्री में पिछले करीब 30 सालों से सक्रिय हैं। वह 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है।ओटीटी का चलन बढ़ने के बाद एक्टर ने इसका रुख भी किया। वे कुछेक वेब सीरीज में नजर आए। उनकी पिछली वेब सीरीज एक काॅमेडी-ड्रामा थी, जिसे फरहाद ने बनाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें