फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi : हुमा कुरैशी ने किया दीपिका के रणवीर वाले बयान का समर्थन, बोलीं ट्रोल्स का काम पीछे पड़ना

Sat, 17 Feb 2024 11:35 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका ने हाल ही में कहा था कि रणवीर से अपने शुरुआती दौर के रिश्ते में एक ऐसा समय भी था, जब वह दूसरे लड़कों को देख रही थीं। बेशक दीपिका ने अपने इस बयान के लिए तीखी आलोचना झेली, लेकिन अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी दीपिका के समर्थन में आ गई हैं। 
विज्ञापन
huma qureshi - फोटो : huma instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
करण जौहर के चेट शो ‘काॅफी विद करण 8’ में एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एपिसोड को पसंद तो किया गया, लेकिन इसे आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। दीपिका के उस बयान की आलोचना हुई, जो उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के लिए दिया। दीपिका ने कहा कि रणवीर से अपने शुरुआती दौर के रिश्ते में एक ऐसा समय भी था, जब वह दूसरे लड़कों को देख रही थीं। हालांकि उनका कमिटमेंट हमेशा रणवीर के प्रति ही था और दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित होते थे। बेशक दीपिका ने इसके लिए आलोचना झेली, लेकिन अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी दीपिका के समर्थन में आ गई हैं। 

यह भी पढ़ें:  Esha Bharat Divorce: ईशा देओल के तलाक के फैसले से दुखी हैं पिता धर्मेंद्र! दोबारा विचार की दी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन



अब इतना पीछे भी मत पड़ो
हुमा को लगता है कि ट्रोल्स को अक्सर ये नहीं पता होता कि उन्हें क्या चाहिए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुमा ने इस पर नाराजगी जताई और कहा,‘अब क्या बोल सकते हैं। ये सब बेकार की बात है। मुझे लगता है कि जैसा वो सोच रहे हैं, बस उस तरह का मजेदार खाना परोस कर उन्हें दे दो। मुझे नहीं समझ आता कि यह सब क्या है।’ हुमा कहती हैं कि बिना किसी कारण के किसी के पीछे पड़ना या आलोचना करना ठीक नहीं है। अगर कोई काली ड्रेस पहनता है, तो उसे ट्रोल कर दो, अगर कोई काली ड्रेस नहीं पहनता है, तो उसे ट्रोल कर दो। मतलब उसका पीछा मत छोड़ो। 

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री की इन हसीनाओं के एमएमस से मचा था तहलका


बात हुमा की फिल्मों की 
इसके अलावा, हुमा के काम की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ है। हाल ही में उन्होंने एक वेब सीरीज ‘महारानी 3’ भी की है। यह जल्द ही ओटीटी प्लैटफाॅर्म पर दिखाई जाएगी। इसमें उनके को-स्टार विनीत कुमार, अनुजा, दिब्येंदू भट्टाचार्य हैं। इससे पहले, हुमा बाॅलीवुड में कई अच्छी फिल्में कर चुकी हैं। इनमें ‘जाॅली एलएलबी 2’,‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘एक थी डायन’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें हुमा के अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। वहीं, दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ है जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं। रितिक और दीपिका दोनों के एक्शन सीन्स को फिल्म में काफी पसंद किया गया।  

यह भी पढ़ें: Ayesha Takia : प्लास्टिक सर्जरी या बढ़ती उम्र? ट्रोल्स के सवाल पर भड़कीं आयशा टाकिया, नोट साझा कर लगाई लताड़


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें