फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव- गांव दिखेगी कैलाश सत्यार्थी की 'झलकी', नोबेल पुरस्कार विजेता की कहानी दिखाएंगे मोबाइल थिएटर

Mon, 11 Nov 2019 10:02 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Kailash Satyarthi, Jhalki - फोटो : social media
विज्ञापन

बाल दिवस पर रिलीज होने जा रही नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन से प्रेरित फिल्म झलकी को देश के गैर शहरी इलाकों में दिखाने के लिए इसके निर्माताओं ने उन डिजिटल फिल्म प्रदर्शकों से हाथ मिलाया है जो गांवों, कस्बों और शहरों में घूमकर अपने मोबाइल थिएटर से फिल्में दिखाते हैं।

विज्ञापन


फिल्म झलकी के निर्देशक ब्रह्मानंद एस सिंह बताते हैं, "चूंकि यह फ़िल्म अभिभावकों और छात्रों दोनों के लिए बेहद अहम है, इसीलिए हमने एक अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों के दूरदराज़ के इलाकों में स्थित स्कूलों तक पहुंचने का फ़ैसला किया है। इस बारे में  हमें कैलाश सत्यार्थी का सहयोग मिला है। उन्हीं के प्रेरणा से लोगों तक पहुंचने के अभियान के लिए पिक्चरटाइम के मोबाइल थिएटर बेहद कारगर साबित होंगे।"

इस बारे में पिक्चरटाइम के सुशील चौधरी कहते हैं, 'हमारे देश में थिएटरों की भारी कमी है और ऐसे में ये मोबाइल थिएटर इस फ़िल्म को उन लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे, जो लोग ख़ुद थिएटर तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं।" फिल्म 'झलकी' में संजय सूरी, दिव्या दत्ता, तनिष्ठा चटर्जी और बमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें