फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: कियारा आडवानी के फोटोशूट पर डब्बू रतनानी ने दी सफाई, कहा- टॉपलेस नहीं हुईं थीं एक्ट्रेस

Wed, 01 Sep 2021 11:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी अक्सर अपनी तस्वीरों और फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल ही डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए किए गए उनके फोटोशूट ने काफी सुर्खियां बटोंरी थी।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी अक्सर अपनी तस्वीरों और फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल ही डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए किए गए उनके फोटोशूट ने काफी सुर्खियां बटोंरी थी। फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम से कियारा की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी हंगामा देखने को मिला था। वहीं, अब इस फोटो शूट को लेकर डब्बू रतनानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए सफाई दी है।

 फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने तस्वीर पर खुलासा करते हुए बताया है कि इस फोटोशूट के लिए कियारा टॉपलेस नहीं हुई थीं। बल्कि उन्होंने इस तस्वीर को क्लिक ही इस तरह से किया था ताकि वो क्रिएटिव लगे। इसके लिए उन्होंने एक खास एंगल लेते हुए तस्वीर को शूट किया था।

विज्ञापन

 

 

जून में  शेयर की थी तस्वीर

ये तस्वीर जून महीने में ही शेयर की गई थी। इसमें कियारा समंदर किनारे रेत पर लेटी हुई पोज देता नजर आईं थी। इसे ब्लैक एंड व्हाइट लुक देकर और भी ग्लैमरस बनाया गया था। हालांकि, इस तस्वीर के सामने आते ही हंगामा मचा था और कहा गया था कि कियारा ने इस फोटो के लिए टॉपलेस होकर शूट कराया है। 

 

विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी कियारा की फोटो पर मचा बवाल

बता दें कि डब्बू रतनानी एक जानें- मानें सेलेब्रिटी फोटोग्राफर हैं, जो हर साल अपना कैलेंडर लॉन्च करते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब कियारा की फोटो को लेकर बवाल मचा हो। इससे पहले भी बीते साल कियारा की एक तस्वीर खूब चर्चाओं में आई थी। इस तस्वीर में कियारा पेड के बड़े से पत्ते की आड़ में नजर आ रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें