हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। सपना की म्यूजिक एल्बम सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इतना ही नहीं, सपना ने कई फिल्मों के आइटम सॉन्ग में भी अपना जलवा दिखाया है और अब सपना चौधरी पंजाबी फिल्म 'ओए मखना' की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, जिसके एक गाने में सपना चौधरी धमाल मचाएंगी। सपना चौधरी का यह गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम 'चढ़ गई चढ़ गई' है। इस गाने में सपना की कातिल अदाओं ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।