विजय और रश्मिका ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि दोनों को ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो सकी है। विजय ने लाइगर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। वहीं, रश्मिका की फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में रिलीज हुई है।
विजय देवरकोंडा और करण जौहर ने हाल ही में फिल्म लाइगर में एक साथ काम किया था। फिल्म में विजय ने लीड रोल निभाया था जबकि इसके प्रोड्यूसर करण थे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल साबित हुई थी। इस बीच खबर है दोनों एक नए प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही एक साथ आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर के बाद भी दोनों संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस बार यह फिल्म लाइगर की तरह एक्शन से भरपूर नहीं बल्कि एक लव स्टोरी होगी। सूत्रों के मुताबिक करण इस बार कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, लोग बोले- ये ऋषभ पंत के लिए है...
सूत्रों की बात अगर सही साबित होती है तो यह दूसरा मौका होगा जब विजय करण की फिल्म में काम करेंगे। बता दें कि हाल ही में विजय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके बाद उसी जगह पर रश्मिका भी नजर आई थीं जिसकी वजह से फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव गए हुए हैं। TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...
गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि दोनों को ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो सकी है। विजय ने लाइगर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। वहीं, रश्मिका की फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित हुई है। Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार