फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉकिंग: नेहा धूपिया ने लेबर पेन में की थी फिल्म ‘सनक’ की शूटिंग, इंटरव्यू में शेयर किया एक्सपीरियंस

Sat, 16 Oct 2021 07:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म देने के बाद एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने लेबर पेन और कॉन्ट्रैक्शन के बीच में अपनी शूटिंग को पूरा किया है।  
विज्ञापन
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्री नेहा धूपिया दो बच्चों की मां हैं। नेहा ने 3 अक्तूबर को अपने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया, जिसकी झलक भी उन्होंने फैंस को दिखा दी है। नेहा धूपिया अपनी प्रेग्नेंसी में आखिरी समय तक काम कर रही थीं और अब बेटे को जन्म देने के बाद भी वह अपनी पर्सनल लाइफ से समय निकालकर अपनी फिल्म ‘सनक’ का प्रमोशन कर रही हैं, जो 15 अक्तूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में नेहा एक पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आई हैं।

विज्ञापन

 
हाल ही में, नेहा धूपिया ने न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें नेहा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नेहा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि, वह अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में शूटिंग कर रही थीं। इतना ही नहीं, जब उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ था, तब भी वह सेट पर काम कर रही थीं।
 
नेहा धूपिया ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि, मेरी फिल्म ‘सनक’ की रिलीज और मेरी डिलीवरी का समय आस-पास ही है। मैं लोगों की तुलना में खुद को काफी मजबूत मानती हूं, मैनटली और फिजिकली दोनों तरह से। नेहा ने आगे कहा, ‘मैंने किसी को भी इस बारे में बताया नहीं था कि, मैंने लेबर पेन और कॉन्ट्रैक्शन के बीच में अपनी शूटिंग को पूरा किया है। ये ऐसा था, जैसे मैं शूटिंग कर रही हूं और साथ ही साथ मुझे पेन हो रहा है।’
विज्ञापन

 
इसके आगे नेहा ने बेहद ही खुशी के साथ कहा, ‘आप एक बार फिर से मेरे सिर पर ताज पहना सकते हैं, जैसे मुझे 20 साल पहले पहनाया गया था। मैंने ऐसा कभी भी सोचा नहीं था। मेरा बस यही मानना था कि, अगर मुझे मौका मिल रहा है, तो मुझे छोड़ना नहीं चाहिए। मैं इस इंडस्ट्री में 20 सालों से हूं। मुझे अभी भी काफी कुछ करना है। मैं अपनी कमियों के बारे में अच्छी तरह जानती हूं। मैं अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली पर भी पूरा ध्यान देना चाहती हूं। साथ ही मैं हर मां और उनके फैसलों का सम्मान करती हूं। अगर एक मां चाहती है कि, वह लंबी मैटरनिटी लीव पर जाए, तो उसे जाना चाहिए।‘
 
इस इंटरव्यू में नेहा से ये भी पूछा गया कि, उनकी बेटी मेहर ने अपने भाई को देखकर कैसा रिएक्शन दिया था? इस पर नेहा ने कहा कि, मेहर बहुत एक्साइटेड है। नेहा ने बताया कि, पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान वह अपने पति अंगद के साथ अपने बेबी के आने तैयारी कर रही थीं और अपनी बेटी को उसके बारे में बता रही थीं। लेकिन कई बार मेहर ये समझ नहीं पाती है कि, उसके आसपास क्या हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें