फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Case: अरमान कोहली के घर एनसीबी की रेड, ड्रग पेडलर से कनेक्शन के आरोप में पूछताछ जारी

Sat, 28 Aug 2021 06:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को अभिनेता अरमान कोहली के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की
विज्ञापन
अरमान कोहली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार यानी 28 अगस्त को मुंबई में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अभिनेता के घर पर छापा मारा। फिलहाल, तलाश जारी है। खबरें आ रही हैं की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े मामले में एक्टर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।







बता दें कि अरमान कोहली का बॉलीवुड सफर कुछ खास नहीं रहा है। अरमान मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। जितनी सफलता पिता को मिली उतनी उनके बेटे को नहीं मिल पाई। फिल्मों के अलावा अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मार-पीट करने को लेकर भी चर्चा में रहे और गिरफ्तार भी हुए। आज हम अरमान के अलावा कुछ ऐसे अभिनेता के बारे में बताते हैं जिनके पिता तो हिट लेकिन बेटे फ्लॉप हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें