फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लेने पुहंचीं काजोल, नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन पंडाल में की आराधना

Fri, 20 Oct 2023 10:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी हर बार की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचीं।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों पूरा देश माता रानी के रंग में रंगा है। देश के कोने-कोने में इस समय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। जहां सभी अपने घरों में देवी की आराधना करने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर दुर्गा पूजा उत्सव पूरे जोरों से शुरू हो गया है। इस जश्न के रंग में बॉलीवुड भी पूरी तरह से रंग गया है। दुर्गा पूजा का उत्साह बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के बीच भी देखा जा सकता है। वे उत्सव में भाग लेने के लिए पूजा पंडालों में उमड़ रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण काजोल बनीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

जोरों-शोरों से काजोल मनाती हैं दुर्गा पूजा का त्योहार
साल में दो बार आने वाले नवरात्रि के इस उत्सव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे बड़े जोरों-शोरों से भाग लेते हैं। इन बॉलीवुड सितारों में मुखर्जी परिवार का नाम भी शामिल है। अयान मुखर्जी से लेकर रानी मुखर्जी और काजोल तक सभी दुर्गा पूजा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आते हैं। काजोल हर साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
Aamir Khan: पहली फिल्म मिलने से पहले 15 बार रिजेक्ट हो चुके हैं जुनैद, आमिर खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल
अपनी हर बार की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचीं। काजोल के साथ उनकी चचेरी बहन और अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी को भी पंडाल में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में काजोल को उनके परिवार के दुर्गा पूजा पंडाल में देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में काजोल को पीले रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को झुमके और चूड़ियों से कंप्लीट किया।  
विज्ञापन


काजोल के चाचा करते हैं पूजा का आयोजन
मां दुर्गा की पूजा करने के बाद काजोल ने फैंस के साथ बातचीत भी की  और पैपराजी को पोज भी दिए। हर साल अभिनेत्री नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेती है। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है।  आपको बता दें, आज काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने 25 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने फिल्म के लिए एक खास पोस्ट साझा किया था।
Sushmita Sen: काम करने की आजादी देते हैं राम माधवानी, सुष्मिता ने आर्या 3 के निर्देशक की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें