फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नेदुमुदी वेणु का 73 वर्ष की उम्र में निधन, 500 से भी ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Mon, 11 Oct 2021 04:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेदुमुदी वेणु ने कवलम नारायण पनिकर के नाटकों के साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म थंबू से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
विज्ञापन
नेदुमुदी वेणु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु का 73 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना संक्रमण से कुछ समय पहले उबरे थे जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ। उन्हें लिवर संबंधी समस्या थी जिसके कारण रविवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उनके निधन पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन


थियेटर से शुरू किया करियर
नेदुमुदी वेणु ने कवलम नारायण पनिकर के नाटकों के साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'थंबू' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन जी अराविंदन ने 1978 में किया था। वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वो दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिया गया था। 

सितारों ने जताया दुख
अभिनेता और फिल्ममेकर निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी नेदुमुदी वेणु के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अलविदा वेणु अंकल। आपने जैसा काम किया और इस सिनेमा को जो योगदान दिया उससे आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें