सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि, इसके साथ ही यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे! तो चलिए हम बताते हैं...