फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritam: प्रीतम ने संजय गढ़वी के साथ अपने 20 वर्ष के सफर को किया याद, राजकुमार हिरानी संग कर रहे पहली फिल्म

Thu, 23 Nov 2023 09:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रीतम चक्रवर्ती ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ दो दशकों से अधिक के समय में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनके साथ किसी फिल्म में वह पहली बार काम कर रहे हैं, जो कि शाहरुख खान स्टारर डंकी है। 
विज्ञापन
प्रीतम चक्रवर्ती, राजकुमार हिरानी, संजय गढ़वी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने अपने शानदार करियर के दौरान कई चार्टबस्टर्स तैयार किए हैं। हाल ही में उन्होंने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' कंपोज किया है। प्रीतम ने हिरानी के साथ काम करने की उत्सुकता को व्यक्त किया है। साथ ही दिवंगत निर्देशक संजय गढ़वी को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया।
विज्ञापन


हिरानी के साथ प्रीतम की पहली फिल्म
प्रीतम चक्रवर्ती ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ दो दशकों से अधिक के समय में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनके साथ किसी फिल्म में वह पहली बार काम कर रहे हैं, जो कि शाहरुख खान स्टारर डंकी है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो दशक की यात्रा को दर्शाया है। बीते दिन संजय गढ़वी का जन्मदिन था। उन्होंने दिवंगत धूम निर्देशक के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ अपने सौहार्द को भी याद किया है। 

थिएटर में नहीं मिली इन फिल्मों को रिलीज, ओटीटी पर मचाया तहलका
विज्ञापन


संजय गढ़वी को याद कर लिखा पोस्ट
संगीतकार प्रीतम ने लिखा, 'राजू हिरानी और संजय गढ़वी के साथ मेरी यात्रा लगभग 20 साल पहले शुरू हुई थी। दोनों मार्गदर्शक और सलाहकार रहे हैं। यह राजू ही थे, जिनके साथ मैंने कई विज्ञापन और जिंगल किए थे, जिन्होंने मुझे संजय से मिलवाया। इसके बाद वह संजय थे जिन्होंने मुझे मेरी पहली कुछ फिल्में दीं और चट्टान की तरह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। हमने तीन दिन पहले ही संजय को खोया है। आज संजय का जन्मदिन है, लेकिन राजू की डंकी का पहला गाना भी लॉन्च हुआ है। 20 से अधिक वर्षों में 'डंकी' राजू और मेरी साथ में पहली फिल्म है।'
विज्ञापन




इस दिन रिलीज होगी डंकी
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, बोमन ईरानी और विक्की कौशल ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : एंड्रयू ड्रीम्स में 60 साल की लाइबी का दिखा जज्बा, द आर्चीज पर खुलकर बोलीं जोया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें