फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mushtaq Khan: 'वेलकम' में अक्षय के स्टाफ के बराबर भी नहीं मिल पाई मुश्ताक खान को फीस, छलका अभिनेता का दर्द

Tue, 09 Jan 2024 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'वेलकम' में मुश्ताक खान के किरदार का नाम बल्लू था। फिल्म में उनकी भूमिका बेशक छोटी थी, लेकिन बेहद मजेदार थी।
विज्ञापन
मुश्ताक खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुश्ताक खान ने फिल्मी दुनिया में अच्छी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्मों में छोटी और सहायक भूमिकाएं ही अदा की हैं, मगर इतने शानदार तरीके से अदा की हैं कि वे दर्शकों के बीच चर्चित चेहरा बन चुके हैं। हाल ही में मुश्ताक खान सिनेमा की दुनिया में असमान वेतन के मसले पर बोलते नजर आए। इस दौरान उनकी बातचीत में एक दर्द छलक आया। एक्टर ने फिल्म 'वेलकम' में अपनी कम फीस का जिक्र किया। मुश्ताक ने खुलासा किया कि 'वेलकम' में उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम मेहनताना मिला था।

विज्ञापन


फीस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म 'वेलकम' में मुश्ताक खान के किरदार का नाम बल्लू था। फिल्म में उनकी भूमिका बेशक छोटी थी, लेकिन बेहद मजेदार थी। बल्लू फिल्म में लोगों को अपनी टूटी टांग दिखाकर बताता था कि किस तरह उदय भाई (नाना पाटेकर) ने उसकी टांग तोड़ी और फिर उसे अस्पताल लेकर गए। इसी फिल्म में अपनी भूमिका के लिए मिली फीस को लेकर मुश्ताक खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Ira-Nupur Wedding: पायजामा पार्टी में आयरा-नूपुर ने लुंगी डांस पर दी शानदार परफॉर्मेंस, सामने आया वीडियो
विज्ञापन


अक्षय के साथ होटल में रुके
एक पॉडकास्ट में बात करते हुए मुश्ताक खान ने कहा कि उन्हें फिल्म 'वेलकम' के लिए लीड एक्टर अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम पैसे मिले थे। एक्टर ने कहा, 'दुर्भाग्य से हमारी फिल्में स्टार्स पर बहुत ज्यादा खर्च करती हैं।' मुश्ताक ने आगे कहा कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने इकोनॉमी क्लास में सफर किया था और उन्हें दुबई में अक्षय के स्टाफ के साथ एक ही होटल में ठहराया गया था। एक्टर ने कहा कि बड़ी फिल्मों में ऐसा बहुत होता है। मुश्ताक ने आगे कहा, 'हालांकि, अब वक्त बदल रहा है। निर्देशक, स्टार्स के बीच फीस के फासले को खत्म करना चाह रहे हैं'।
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'सब हो जाएगा इत्मीनान से सांस लो, कहां जाना है', पंकज त्रिपाठी के अंदाज पर देसी गर्ल फिदा

नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए कही ये बात
मुश्ताक ने अपने वर्क फ्रंट पर बात करते हुए कहा कि वे 'स्त्री 2' फिल्म में काम कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मुझे बहुत प्यार मिलता है और वे लोग सबका खूब ख्याल रखते हैं। हम साथ में खूब मस्ती करते हैं। मैंने हाल ही में 'रेलवे मैन' की थी और हमने काफी मस्ती की थी। प्रोडक्शन के लोगों ने काफी सम्मान दिया। प्रोडक्शन के लोगों की नई पीढ़ी और स्टार्स काफी शानदार कर रहे हैं'।
Pankaj Tripathi: पंकज ने खुद के साथ बदल दिया था पिता का भी उपनाम, इंटरव्यू में वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें