फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Fhatak: हिंदुस्तानी भाऊ को 16 दिन बाद मिली जमानत, छात्रों को भड़काने के मामले में किया गया था गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदुस्तानी भाऊ को 1 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप था उन्होंने छात्रों को भड़काया और उकसाया। जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक सत्र अदालत ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर छात्रों को भड़काने के मामले में विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को जमानत दे दी है। उन्हें 1 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप था उन्होंने छात्रों को भड़काया और उकसाया। जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ की।

विज्ञापन


दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए। 

हिंदुस्तानी भाऊ अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें