फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल इन दिनों मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।
उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं।
इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है, ‘पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।’