फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa: The Lion King: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार 'मुफासा: द लॉयन किंग', जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Wed, 12 Mar 2025 03:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मुफासा: द लायन किंग' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने सिनेमाघरों में मुफासा: द लायन किंग नहीं देखी है तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब आप अपने घर में आराम से मुफासा की यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की ओटीटी प्रीमियर की तारीख का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कब ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म बुधवार, 26 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। 'मुफासा: द लायन किंग' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'मुफासा की कहानी का अनुभव करने का समय आ गया है। मुफासा: द लायन किंग, 26 मार्च को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में जियो हॉटस्टार पर आ रही है।'
Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत

फिल्म की कहानी
बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित 'मुफासा: द लायन किंग' फिल्म मुफासा की भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक अनाथ से लेकर प्राइड लैंड्स के सम्मानित राजा तक के उसके परिवर्तन को दिखाया गया है। अपने माता-पिता को खोने के बाद मुफासा लायन टाका के साथ एक गहरा रिश्ता बनाता है और साथ मिलकर वे एक ऐसे सफर पर निकलते हैं, जो उनकी दोस्ती और पारिवारिक संबंधों को मुश्किल में ला देता है।
Dia Mirza: 'सलमान की फिल्म के सेट पर इज्जत नहीं मिली', दिया मिर्जा ने सुनाया किस्सा; बोलीं- कपड़े भी...
विज्ञापन

फिल्म में हिंदी डबिंग कलाकार
मुफासा: द लायन किंग की हिंदी आवाज में शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, मेयांग चांग और श्रेयस तलपड़े शामिल थे। हिंदी के अलावा, यह फिल्म पूरे भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गई थी। 'मुफसा द लॉयन किंग' 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द लॉयन किंग' का प्रीक्वल थी।
Harshvardhan Rane: 'सनम तेरी कसम' के बाद अब इस फिल्म पर जुटे हर्षवर्धन, मिला पंजाबी एक्ट्रेस का साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें