फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scarlett Johansson: मार्वल में वापसी नहीं करेंगी स्कारलेट जॉनसन, बोलीं- 'नताशा रोमनॉफ' मर चुकी है

Wed, 12 Mar 2025 02:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्कारलेट जॉनसन ने मार्वल में वापसी की संभावना से किया इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म में उनका किरदार मर चुका है और उसकी वापसी नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
स्कारलेट जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन चाहती हैं कि मार्वल के प्रशंसक इस फैक्ट को स्वीकार करें कि उनका सुपरहीरो किरदार 'ब्लैक विडो' मर चुका है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में क्रॉसओवर और बदलते समय के साथ प्रशंसकों के पसंदीदा किरदार के मरकर भी दोबारा वापस आने की संभावना हमेशा बनी रहती है, लेकिन स्कारलेट जॉनसन ने कहा कि नताशा रोमानोफ के साथ ऐसा नहीं होगा। नताशा रोमनॉफ उनके 'एवेंजर्स' किरदार का असली नाम है।

विज्ञापन

अभिनेत्री का आखिरी सीन
नताशा को 2019 की 'एवेंजर्स: एंडगेम' में मार दिया गया था और अभिनेत्री ने 2021 की प्रीक्वल फिल्म 'ब्लैक विडो' में मुख्य भूमिका निभाई, जो एमसीयू में उनकी आखिरी उपस्थिति थी। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को सुपरहीरो को जाने देना चाहिए। नताशा मर चुकी है। वह मर चुकी है। वह मर चुकी है। ठीक है? प्रशंसक बस इस पर विश्वास नहीं करना चाहते।
Dia Mirza: माचिस के डिब्बे जैसे अपार्टमेंट में रहती थीं दीया, अभिनेत्री ने मॉडलिंग के दिनों को किया याद

वापस नहीं आ सकती नताशा रोमनॉफ
अभिनेत्री ने आगे कहा कि प्रशंसक चाहते हैं कि नताशा वापस आ जाए, लेकिन वह वापस आ सकती है। मुझे लगता है कि पूरे यूनिवर्स का संतुलन उसके हाथ में है। हमें उसे जाने देना होगा। उसने दुनिया को बचाया। उसे उसका हीरो मोमेंट जीने दो। अभिनेत्री अगली बार 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में दिखाई देगी, जो लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का स्पिन ऑफ है।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ'
स्कारलेट जॉनसन ने खुलासा किया कि 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के पीछे के स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने हाल ही में उनसे पूछा कि क्या वह आगामी फिल्म को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए इंस्टाग्राम से जुड़ेंगी या नहीं, लेकिन अभिनेत्री ने फिल्म का प्रचार करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। स्कारलेट जॉनसन ने हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखा है और इस बार भी उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया। महेरशला अली और जोनाथन बेली अभिनीत 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kartik-Sreeleela: श्रीलीला को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता की मां के बयान से अटकलों का बाजार गर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें