फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: अपनी आलोचनाओं से तिलमिलाईं पूनम पांडे, गुस्से में बोलीं- ‘मुझे मार डालो’

Mon, 05 Feb 2024 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जिन लोगों को पूनम की ये हरकत घटिया पब्लिसिटी स्टंट लग रही है, उनका ध्यान वे सर्वाइकल कैंसर के आंकड़ों पर डालना चाहती हैं। उनका कहना है कि यह एक्शन एक मिशन का हिस्सा था। लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना उनका मकसद था। 
विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पूनम पांडे की इन दिनों खूब आलोचनाएं हो रही हैं। बीते शुक्रवार मॉडल और अभिनेत्री की तरफ से सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई गई। इसके अगले दिन आकर उन्होंने अपने सही-सलामत होने की बात स्वीकार की। अब अभिनेत्री के इस कदम की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, पूनम से ये आलोचना बर्दाश्त नहीं हो पा रही है, जिससे तंग आकर अब वह खुद के बचाव में आई हैं। 

विज्ञापन


पेश किए आंकड़े
पूनम पांडे ने एक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने कहा,‘मुझे मार डालो या मुझे सूली पर चढ़ा दो।’ वहीं, शबांग नाम की मार्केटिंग एजेंसी, जो पूनम पांडे के साथ इस अभियान में शामिल थीं, उसने भी माफीनामा जारी किया है। पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। अब जब आलोचना हो रही है तो उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मुझे मार डालो, मुझे सूली पर चढ़ा दो या फिर मुझसे नफरत करो, जो करना है करो, लेकिन कम से कम जिसे तुम प्यार करते हो, जो तुम्हारे करीबी हैं, कैसे भी उन्हें तो बचा लो।’ बता दें कि पूनम की खुद की मां ने भी कैंसर को मात दी।
Abhishek Bachchan:अभिषेक के लिए कामयाबी की डगर आखिर क्यों रही इतनी कठिन? आड़े आया स्टार परिवार से ताल्लुक!
विज्ञापन


हजारों जान गवां देते हैं सर्वाइकल कैंसर से
जिन लोगों को पूनम की ये हरकत घटिया पब्लिसिटी स्टंट लग रही है, उनका ध्यान अभिनेत्री सर्वाइकल कैंसर के आंकड़ों पर डालना चाहती हैं। उनका कहना है कि यह एक्शन एक मिशन का हिस्सा था। लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना उनका मकसद था। साल 2022 में भारत में 123,907 मामले सामने आए थे। दुख की बात यह है कि इनमें से 77,348 मरीजों की डेथ हो गई। ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर से ही मध्यम उम्र वर्ग की महिलाएं प्रभावित होती हैं। इसके लिए जब वैक्सीन मौजूद है, तो फिर क्यों न इससे बचाव किया जाए।
विज्ञापन


Bollywood: इन अभिनेताओं की जिंदगी में दो बार हुई प्यार की एंट्री, बगैर तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

'हमें माफ करें'
शबांग नाम की मार्केटिंग एजेंसी, जिसने पूनम पांडे के साथ मिलकर ये अभियान चलाया, उसने भी माफी मांगी है। उनकी तरफ से कहा गया, ‘ये सच है कि हम पूनम पांडे के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस पहल में शामिल थे। लेकिन इसके लिए हम दिल से माफी मांगना चाहते हैं। खासकर उन लोगों से जो किसी भी प्रकार के कैंसर की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं या उनके किसी पारिवारिक सदस्य को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम उन सभी से माफी चाहते हैं। हो सकता है कि हमारा ये तरीका सही न हो, लेकिन हम सिर्फ लोगों की भलाई के लिए ही ऐसा कर रहे थे'।
12th Fail: बॉक्स ऑफिस पर कायम है विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' का जलवा, ओटीटी रिलीज के बाद कमाई में आया उछाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें