फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला Exclusive: मिथुन चक्रवर्ती की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट, थकान की वजह से हुए थे अस्वस्थ

Sat, 10 Feb 2024 07:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर हाल ही में खबर आई कि उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अमर उजाला को दिग्गज अभिनेता के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट मिला है। 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई। अभिनेता को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के सामने आते ही हर कोई दिग्गज कलाकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगा। लोगों की चिंता को बढ़ता हुआ देखकर अस्पताल ने भी बयान जारी किया। जानकारी मिलते ही अमर उजाला की टीम ने भी इसकी पड़ताल की, जिसमें दिग्गज के स्वास्थ पर बड़ा अपडेट मिला। 

मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार 

सूत्रों ने 'अमर उजाला' को बताया कि शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती उपचार के बाद वे ठीक हो गए। शाम को उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत भी की। वे अभी स्वस्थ हैं। हालांकि, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन


Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' को एफडब्ल्यूआईसीई की हरी झंडी, अक्षय की फिल्म का भुगतान संबंधी मुद्दा सुलझा

सुबह अस्पताल ने जारी किया था यह बयान

सुबह अस्पताल के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, 'मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सा मूल्यांकन किया जा रहा है। हम बाद में अधिक जानकारी दे पाएंगे। एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। वह वर्तमान में एक न्यूरो-मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में हैं।'

Naa Saami Ranga: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ना सामी रंगा', जानें कब और कहां देख सकते हैं नागार्जुन की फिल्म

हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित हुए मिथुन 

जानकारी हो कि मिथुन चक्रवर्ती कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'शास्त्री' की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं। हाल ही में, मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे नमाशी द्वारा साझा किए गए एक बयान के माध्यम से अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया और अपनी पूरी यात्रा में उनका समर्थन करने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें