बॉलीवुड अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों का पुराना नाता रहा है। अक्सर इनके अफेयर की खबरें आती रहती हैं। कई खिलाड़ी और बॉलीवुड हसीनाएं शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के प्यार के किस्सों की भी चर्चा हर तरफ थी और आज दोनों हमसफर हैं। जहां लारा को साल 2000 में ‘मिस यूनिवर्स’ के खिताब से नवाजा जा चुका है, वहीं महेश ‘ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट’ को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस कपल की लव स्टोरी के बारे में...