जनवरी अंत तक पूरी होगी शूटिंग
प्रोडक्शन से मिल रही जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इन दिनों अंतिम चरण में है। सूत्र कहते हैं, ‘अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जनवरी अंत तक शूटिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके बाद फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चालू होगा।’
CBFC सर्टिफिकेशन पर भी रहेगी नजर
सूत्र बताते हैं कि फिल्म का CBFC सर्टिफिकेट काफी अहम रहेगा। वो बताते हैं कि वेब सीरीज में भाषा को लेकर ज्यादा छूट रहती है, इसलिए वहां गाली-गलौज ज्यादा थी पर फिल्म में भाषा और हिंसा दोनों को सीमित रखा गया है।
जीतेंद्र का किरदार एकदम नया
वहीं मेकर्स ने मिर्जापुर फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े हैं। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया, ‘जीतेंद्र का किरदार पूरी तरह नया है, लेकिन उसका इमोशनल स्पेस वही है जो वेब सीरीज में बबलू पंडित के किरदार का था। उस किरदार को विक्रांत मैसी ने निभाया था। वहीं मोहित मलिक को फिल्म में एक अहम निगेटिव रोल के लिए कास्ट किया गया है। उनका किरदार काफी इंटेंस होगा।
‘मिर्जापुर’ सीजन 4 का क्या होगा भविष्य?
‘मिर्जापुर’ सीरीज के सीजन 4 के फ्यूचर पर बात करते हुए सूत्र ने आखिर में कहा, ‘अभी सीरीज लिखी जा रही है, लेकिन शूटिंग और रिलीज का फैसला बाद में लिया जाएगा। फिलहाल पूरा फोकस फिल्म पर है। वैसे सीजन 4 इस फ्रैंचाइजी का आखिरी सीजन होगा। मेकर्स का मकसद साफ है, वे मिर्जापुर को सिर्फ OTT तक सीमित न रखकर बड़े पर्दे पर भी मजबूती से स्थापित करना चाहते हैं।’