ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने देवर ईशान खट्टर की एक स्टाइलिश फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस पोस्ट के जरिए मीरा ने ईशान पर प्यार बरसाया और साथ ही में मजाक भी किया। मीरा राजपूत ने ईशान को बर्थडे विश करते हुए लिखा,उत्साही, प्रतिभाशाली, सबसे बड़े बालों वाला और सबसे बड़ा दिल वाला, हमेशा इतना प्यार करने वाला, हमेशा तीसरा पहिया और पूरी दुनिया में सबसे अच्छा चाचू। जन्मदिन मुबारक हो ईशान। मैं तुम्हे बहुत प्यार करती हूं।
ईशान ने कहा- आपकी बातें केक से भी मीठी
मीरा राजपूत ने लिखा कि हम हमेशा एक-दूसरे की सबसे अच्छी तस्वीरें क्लिक करें। हमेशा- हमेशा के लिए 90 के दशक के बच्चे बनें। हमेशा खुश रहो और बच्चों को बिजी रखो। भाभी की इस प्यारी पोस्ट पर ईशान खट्टर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, हाहा.. आमीन। आपकी बातें एक केक से भी मीठी हैं। हमेशा के लिए प्यार।