दुनियाभर की सबसे ख़तरनाक बॉक्सिंग के लिए मशहूर माइक टायसन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया है।
टायसन को इंट्रोड्यूस करवाने के लिए करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ करण ने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार रिंग का असली किंग भारतीय सिनेमा के पर्दे पर नजर आएगा। माइक टायसन का 'लाइगर' टीम में स्वागत है।
बता दें, लाइगर एक स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। वही फिल्म में राम्या कृष्णन, चार्मी और रॉनित रॉय बोस अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं।