फिल्म पर क्या बोले अनुराग
निर्देशक अनुराग बसु ने कहा, 'फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है। मुझे भूषण कुमार जैसे 'पावर हाउस' के साथ फिर काम करने में खुशी हो रही है। वे मेरे लिए हमेशा से एक स्तंभ की तरह रहे हैं। फिल्म की कहानी बहुत नई और प्रासंगिक है, क्योंकि मैं अच्छे कलाकारों के साथ काम कर रहा हूं। मैं अपने प्रिय मित्र प्रीतम के साथ सहयोग करके बहुत ज्यादा खुश हूं। वे अपने काम से कहानी और उसके किरदारों में जान डाल देते हैं'।
यह भो पढ़ें: Samantha Heath Update: अब कैसी है सामंथा की तबीयत? जानिए कब से शुरू करेंगी फिल्मों की शूटिंग
उत्साहित हैं भूषण कुमार
टी सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने अपने इस सहयोग पर अपनी खुशी जाहिर की है। भूषण कुमार ने कहा, 'अनुराग दादा के साथ काम करना हमेशा एक ट्रीट रहा है। फिल्म में समसामयिक मोड़ के साथ एक समान्तर कहानी को बुनना, दादा से बेहतर यह काम कोई और नहीं कर सकता है। हम 'मेट्रो इन दिनों' के लिए उनके साथ हाथ मिलाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
यह भो पढ़ें: Avatar 2: अविश्वसनीय, अकल्पनीय, दमदार..., समीक्षकों को पसंद आई 'अवतार