दरअसल, हनी सिंह को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ स्पॉट किया गया। यहां वह सबके सामने वह टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इस दौरान हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में हैंडसम लगे, तो टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। टीना के हाथ में यूजर्स ने एक महंगे ब्रांड का पर्स देखा, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।
TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
सोशल मीडिया पर हनी सिंह और टीना ठडानी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई आपके ही मजे हैं, काफी खुश हूं कि आप खशु हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए मुबारक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाइफ सही बोल रही थी, आपकी गर्लफ्रेंड है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।' इसके अलावा हनी सिंह को फिर से पुराने अवतार में देख फैंस खुश भी हो रहे हैं कि अब वह गुड शेप में वापस आ गए हैं।
Box Office Report: थम रही 'एन एक्शन हीरो' की रफ्तार, 'दृश्यम' 2 के आगे 'भेड़िया' भी हुई पस्त