फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: फिर टली कटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, अब इस दिन रिलीज होगी श्रीराम राघवन की फिल्म

Thu, 16 Nov 2023 12:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के निर्माताओं ने रिलीज को टाल दिया है। फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है।  
 
विज्ञापन
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में एक दशक से ज्यादा वक्त बिताने वाली कटरीना कैफ इन दिनों 'टाइगर 3' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, आने वाले समय में अभिनेत्री कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम कर अपने फैंस का मनोरंजन करती दिखाई देंगी। इन प्रोजेक्ट्स में विजय सेतुपति के साथ कटरीना की 'मेरी क्रिसमस' भी शामिल है। निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सभी फिल्म में जल्द से जल्द कटरीना और विजय सेतुपति की जोड़ी को देखना चाहते हैं, लेकिन आज आ गई खबर को जानकर आपको झटका लग सकता है। दरअसल, फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है और अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

विज्ञापन

आगे बढ़ाई गई 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज डेट
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'टाइगर 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कटरीना कैफ के फैंस फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के एलान के बाद से ही इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज को बार-बार बदला जा रहा है। जहां पहले फिल्म की रिलीज 15 दिसंबर से 8 दिसंबर को प्रीपोंड की गई थी, वहीं अब इसकी रिलीज डेट को प्रोस्पोन कर दिया गया है।  
KBC 15: घर पर बर्तन साफ करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 15' के एपिसोड में बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


अब 12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' अब 12 जनवरी, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी। निर्माताओं द्वारा साझा किए गए एक   बयान में, उन्होंने कहा, 'हमने इस फिल्म को हर फिल्म निर्माता की तरह बहुत प्यार और जुनून के साथ बनाया है। हालांकि, बैक टू बैक मूवी रिलीज और 2023 के आखिरी दो महीनों में पैक होने के कारण, हमने खुशी के मौसम को बढ़ाने और 12 जनवरी 2024 को अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में लाने का निर्णय लिया है।'
विज्ञापन



साउथ सिनेमा में कदम रखेंगी कटरीना
आपको बता दें साल 2021 में क्रिसमस के मौके पर कटरीना ने निर्देशक श्रीराम राघवन और विजय सेतुपति के साथ एक फोटो साझा किया था। इस फिल्म के साथ कटरीना कैफ साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। इससे पहले, फिल्म निर्माता ने 'मेरी क्रिसमस' का पोस्टर जारी किया था, जिसमें खुलासा किया गया था कि फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज होगी। गौरतलब है, दोनों भाषाओं की फिल्मों में थोड़ा अंतर होगा। 
Chhath Pooja 2023: इन 10 छठ गीतों में दिखी भक्ति की भोजपुरी धारा, सूरज देवता और छठी मैया का अद्भुत गुणगान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें