प्रकाश राज आज पूरे देश में अभिनेता के साथ ही राजनेता और एक्टिविस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं। वह जितने ही धारदार अभिनेता हैं उतना ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हैं। प्रकाश राज अपनी बातों को पुरजोर तरीके से लोगों के सामने रखते हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरपूर रही है। उन्होंने दो शादियां की हैं। साल 1994 में उन्होंने तमिल अभिनेत्री ललिता कुमारी से शादी रचाई। दोनों के तीन बच्चे भी रहे। साल 2004 में दोनों के बेटे की मृत्यु हो गई। साल 2009 में प्रकाश और ललिता ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। प्रकाश के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के बाद अपने रास्ते जुदा किए। आज भी दोनों संपर्क में हैं। तलाक के बाद प्रकाश राज की जिंदगी आगे बढ़ती रही और 2010 में ही उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली। हालांकि दूसरी तरफ शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हो चुकी ललिता ने अभी तक फिल्मों में वापसी नहीं की है।
Prakash Raj
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तलाक के बाद अपनी पहली पत्नी से रिश्ते को लेकर प्रकाश राज ने कई खुलासे किए। उनके अनुसार, 'उसमें और मुझमें विभिन्नताएं हैं। हमारे तीन बच्चे थे, दो बेटियां और एक बेटा लेकिन जब हमारा बेटा पांच साल का था तब हमने उसे खो दिया। उसके बाद मेरी छोटी बेटी का जन्म हुआ। हमने साल 2009 में तलाक ले लिया। मैं जिस तरह हूं उसी तरह की जिंदगी जीने में विश्वास रखता हूं। इस वजह से तलाक से पहले मैं अपनी बेटियों के साथ बैठा और बताया कि मैं क्यों तलाक लेना चाहता हूं। मेरी बेटियां हम दोनों के साथ हैं। मैंने भले ललिता को तलाक दे दिया है लेकिन मेरी मां, बेटियों और दोस्तों से उसका रिश्ता आज भी वैसा ही है। तलाक की प्रकिया के दौरान मैं अपनी फिल्म की कोरियोग्राफी के दौरान पोनी से मिला। मैंने अपनी मां और बेटियों से बात की और कहा मैं यह करना चाहता हूं। लेकिन मैं चाहता था कि पोनी मेरी बेटियों के साथ वक्त बिताए। मुलाकात के बाद मेरी बेटियों ने इसके लिए रजामांदी दे दी।'
Prakash Raj
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि ललिता कुमारी मशहूर तमिल अभिनेता सी. एल. आनन्दन की बेटी हैं। उन्होंने 30 से अधिक तमिल फिल्मों में काम कर शोहरत हासिल की। साल 1987 से 1995 तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाली ललिता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपना ज्यादातर समय परिवार को ही देने लगीं।
उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर स्वरा ने बोली ऐसा बात, ट्रोलर्स बोले, 'कभी तो पॉजिटिव सोचा करो आंटी जी'