फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटियों को छिपा क्यों रहे हैं जैकी श्राफ और मिथुन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के जिन स्टारों की बेटियां बड़ी हो गईं हैं उनमें से जैकी श्राफ और मिथुन चक्रवर्ती की बेटियां भी हैं। वैसे सभी हीरो अपनी बेटियों को एक्सपोजर का पूरा मौका ‌देते हैं लेकिन जैकी श्राफ और मिथुन चक्रवर्ती के मामले में ऐसा नहीं है। मिथुन और जैकी श्राफ की बेटियों सार्वजनिक मंचों पर बहुत ही कम दिखती हैं। यह दोनों लड़कियां जब भी दिखती हैं इनके साथ इनका परिवार होता है।
विज्ञापन

पहली बार दिखी एक कार्यक्रम में

मुंबई में रहने के बावजूद मिथुन की बेटी बॉलीवुड पार्टियों और चर्चाओं से बिल्कुल बाहर रही है। वह कभी न तो मिथुन के साथ किसी फिल्मी कार्यक्रम में नजर आती हैं और न ही फिल्मों की स्क्रीनिंग में।

जब दिखी पहली झलक

मिथुन की बेटी दिशानी चक्रवर्ती मुंबई में पिछले दिनों हुए एक कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर दिखी। इसा कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी नजर आईं। दिशानी की अभी पढ़ाई चल रही है। मिथुन ऐसा इशारा भी कर चुके हैं कि दिशानी पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी।

बेटा तो आ गया है फिल्‍मों में

मिथुन की बेटी के तुलना में मिथुन का बेटा काफी दिनों से फिल्मों में सक्रिय है। महाक्षय नाम यह हीरो कई हिंदी फिल्‍मों में नजर आ चुका है। भट्ट कैंप की फिल्म हांटेड में महाक्षय की मुख्य भूमिका थी। हालांकि महाक्षय की कोई भी फिल्म सफल नहीं हो सकी है।

जैकी श्राफ की बेटी

आमिर, सैफ और शाहरुख की बेटियों से इतर जैकी श्राफ की बेटी चर्चाओं से लगभग दूर रहती है। जैकी श्राफ की बेटी कभी भी फिल्मी समारोह में भी नजर नहीं आती। हां बॉलीवुड की कुछ शादियों में वह जरूर अपने पापा के साथ नजर आई।
 

कैमरे से दूरी क्यों?

सुनने में आ रहा है कि जैकी की बेटी की रुचि एक्ट्रेस बनने की नहीं है। जैकी की बेटी कृष्णा फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि वह भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेंगी।

खबर तो यह भी है कि कृष्णा को करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट वाला रोल ऑफर था। लेकिन कृष्णा ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। चूंकि वह फिलहाल अपना पूरा ध्यान अपनी स्टडी पर लगाना चाहती है।
 
विज्ञापन

निर्देशक बनने की चाहत

कृष्‍णा चाहती हैं कि वह कैमरे के पीछे काम करें। इस समय वह फिल्म मेकिंग के कोर्स के साथ साथ कुछ खास निर्देशकों को असिस्ट करने का भी मूड बना रही हैं। जैकी भी अपनी बेटी के इस निर्णय में उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी बेटी के निर्णय में पूरा सपोर्ट करेंगे। अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कृष्‍णा कैमरे के पीछे कितनी सफल हो पाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें