फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी की 'मर्दानी' है किस फिल्म की नकल?

Wed, 08 May 2013 10:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यशराज की नयी फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी लीड किरदार निभाने जा रही हैं। खबर है कि यह फिल्म किसी फिल्म का रीमेक नहीं, बल्कि हिंदी की ही एक पुरानी फिल्म की कॉपी है।
विज्ञापन


जी हां, खबर है कि रानी की फिल्म 'मर्दानी' 1994 में आयी फिल्म 'तेजस्वनी' फिल्म की कॉपी है। 'तेजस्वनी' का निर्माण एन चंद्रा ने किया था। 'तेजस्वनी' में एक गाने का शीर्षक भी मर्दानी था। सो, माना जा रहा है कि यह फिल्म उसी फिल्म की कॉपी है।

प्रदीप सरकार द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'मर्दानी' को लेकर अभी से अटकलें शुरू हो चुकी हैं कि यह फिल्म नकल से बनाई जा रही है। इधर यशराज के मेकर्स व अधिकारियों ने इस बात को सिर्फ अफवाह बताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि हिंदी फिल्मों में कई बार लड़की को पुलिस ऑफिसर दिखाया गया है तो क्या सारी फिल्म 'तेजस्वनी' की कॉपी ही हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

रानी मुखर्जी 'मर्दानी' में दबंग के चुलबुल पांडे के अंदाज की महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें