फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और अक्षय करना चाहते हैं दोस्ती

Tue, 07 May 2013 05:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान और अक्षय कुमार में पिछले कुछ समय से काफी समय से अनबन चल रही है। दोनों हाल ही में अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर भी आमने सामने थे।
विज्ञापन


अब दोनों एक-दूसरे से गलतफहमियां दूर करना चाहते हैं। यह पहल अक्षय कुमार की तरफ से हुई है। वे चाहते हैं कि वह अपनी सारी गलतफहमियां किंग खान से दूर कर लें।

दरअसल, इसकी वजह यह है कि जल्द ही दोनों को लीड किरदार में रख कर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई जा रही है और प्रोजेक्ट इतना अच्छा है कि दोनों ही साथ साथ काम भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सो, वे चाहते हैं कि दोनों की अनबन खत्म हो जाये। खबर तो यह भी है कि दोनों लगातार मीटिंग कर रहे हैं और एक दूसरे की सारी गलतफहमियों को सुलझाने के तरीके खोज रहे हैं।

ताकि वे इस प्रोजेक्ट पर साथ साथ काम कर पायें। अब देखना यह है कि वाकई दोनों कामयाब हो पाते हैं कि नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें