फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का 88 की उम्र में निधन, पुणे में ली अंतिम सांस

Tue, 17 Mar 2020 09:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
Jayram Kulkarni - फोटो : ani
विज्ञापन

मराठी के दिग्गज अभिनेता जयराम कुलकर्णी का पुणे में आज निधन हो गया। वो 88 साल के थे। जयराम कुलकर्णी की मुख्य फिल्मों में 'प्रेम दीवाने' (1992), 'जुंज तुझी माझी' (Zunz Tujhi Majhi) (1992) और 'दे दनादन' (1987) हैं। जयराम का जन्म अंबजजे के गांव सोलापुर में बरशी तालुका के पास हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिका की और नाटक में भी काम किया है। अपने अभिनय के दम पर वो दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे।

विज्ञापन


जयराम कुलकर्णी को स्कूल के दिनों से अभिनय का शौक था। स्कूली दिनों से ही वह नाटक में हिस्सा लेने लगे। 1959 में जयराम ने ऑल इंडिया रेडियो पुणे केंद्र में नौकरी भी की थी। जयराम अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी के ससुर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें