फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता जेल में संजय को भेज रही हैं मनी ऑर्डर

Mon, 08 Jul 2013 12:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त इन दिनों पुणे की येरवदाल जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में संजय दत्त इतना काम नहीं कर पा रहे हैं कि वह अपने कमाए हुए पैसों से जेल में गुजारा कर सकें। इसलिए मान्यता दत्त उन्हें मनी ऑर्डर भेज रही हैं।
विज्ञापन


संजय दत्त को जेल में पेपर बाइंडिंग का काम मिला है। उन्हें जेल की फाइलों का रखरखाव करना है। इसके बदले उन्हें कुछ पैसे भी मिलने हैं। लेकिन संजय दत्त ने यह काम मन लगाकर नहीं किया है। लिहाजा जेल में रहते हुए वह इतने पैसे नहीं कमा पाए कि वह अपनी जरूरत भर के कूपन खरीद सकें।

जेल में कमाए जाने वाले पैसे से कैदी अपने लिए कूपन खरीद सकते हैं। इन कूपनों से वह अपने लिए खाने-पीने का अतिरिक्त सामान खरीद सकते हैं। यह सामान जेल में कैदियों के खाने के मीनू में नहीं होता है।
विज्ञापन


जेल में संजय दत्त को कोई दिक्कत न हो इसलिए उनकी पत्नी मान्यता उन्हें मनी ऑर्डर कर रही हैं। जेल नियमों के मुताबिक कैदी एक निश्चित राशि तक मनी ऑर्डर स्वीकार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


जेल में जेब खर्च के लिए मान्यता दत्त ने संजय दत्त को चार हजार रूपये का पहला मनी ऑर्डर भेजा है। जेल प्रशासन ने वह पैसे संजय दत्त को दे दिए हैं।

जेल में राशि सिर्फ मनी ऑर्डर के जरिए ही पहुंचायी जा सकती है। कैदी को किसी भी रूप में नकद नहीं दिया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें