फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बरसात बरसेंगी कई रोमांटिक फिल्में

Tue, 18 Jun 2013 10:19 AM IST
अर्चना तिवारी/फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून आने के साथ ही मल्टीप्लेक्स की खिड़की में रोमांस और मोहब्बत की बरसात भी होने वाली है। आने वाले दो से तीन महीनों में कई बड़ी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


इस साल करीब दर्जन भर लव स्टोरीज बड़े परदे पर रोमांस का संसार रचने को तैयार हैं। इनमें से कुछ तो रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज होना बाकी हैं। जून से रोमांस का दौर चलने वाला है बड़े परदे पर।

जून महीने की बात करें, तो आनंद एल राय निर्देशित फिल्म ‘रांझणा’ रिलीज होने वाली है, जिसमें सोनम कपूर और साउथ इंडियन एक्टर धनुष एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार हिंदी पर्दे पर नजर आएंगे तमिल फिल्म के स्टार धनुष।
विज्ञापन


फिल्म बनारस में शूट हुई है। फिल्म में धनुष और सोनम के अभिनय की अभी से तारीफ हो रही है। कोई आश्चर्य नहीं कि धनुष इस फिल्म के बाद बॉलीवुड के बॉय नेक्स्ट डोर हीरो के तौर पर लोगों के दिलों में जम जाएं।

इसके अलावा जुलाई महीने में `रमैया वस्तावइया’, `इशक’ और `आई लव न्यू ईयर’ का नाम शामिल है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म ‘रमैया वस्तावइया’ है, जिसमें गिरीश कुमार और श्रुति हसन लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म पंजाबी बैकग्राउंड की है, जिसमें श्रुति लंबे अरसे बाद हिंदी फिल्म में दिखेंगी। इससे पहले वे `लक’ और `दिल तो बच्चा है जी’ में बॉलीवुड में लक आजमा चुकी हैं। फिल्म के प्रोमोज इसे सलमान खान की मशहूर फिल्म `मैंने प्यार किया’ और `प्यार किया तो डरना क्या’ का मिक्स मसाला जैसा दिखा रहे हैं।

इसके अलावा विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित सोनाक्षी सिन्हा और रणबीर सिंह की ‘लुटेरा’ भी है। इस फिल्म से इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। सुभाष घई की ‘कांची’ भी प्यार की बरसात लेकर आएगी। फिल्म एक लार्जर दैन लाइफ रोमांटिक ड्रामा होगी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर भी हैं।

संजय लीला भंसाली की दीपिका और रणबीर सिंह की ‘राम लीला’ भी रोमांटिक ड्रामा है। करीना कपूर और इमरान खान की एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म `गोरी तेरे प्यार में’ भी आनी है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होनी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें