फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- मैं खराब एक्टर नहीं था लेकिन...

Tue, 28 Feb 2023 10:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अर्थ कल्चरल फेस्ट में दर्शकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, वह अपनी आने वाली फिल्म 'गुलमोहर' को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फैमिली ड्रामा फिल्म 'गुलमोहर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अब हाल ही में अभिनेता ने अर्थ कल्चरल फेस्ट में दर्शकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुश्किल भरे दौर को किया याद
इस दौरान मनोज ने अपने जीवन के मुश्किल भरे दौर की बात की। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में असफलताओं और अस्वीकृति को संभाला और सफलता के साथ चीजें कैसे बदलीं। उन्होंने कहा कि वह एक खराब अभिनेता नहीं थे, तब भी अपने अभिनय करियर के शुरुआती दौर में वह अपने नाम को बड़ा बनाने में असफल रहे।
Zeenat Aman: कुछ ही हफ्तों में जीनत अमान के इंस्टाग्राम पर 85.5K हुए फॉलोअर्स, 11 फरवरी को किया था डेब्यू

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
असफलता को स्वीकारा
मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि मैं 30 साल पहले जैसा अभिनेता था, आज भी वैसा ही हूं। मैंने कभी असफल होने पर खुद को खराब अभिनेता नहीं माना। हालांकि, बाजार और व्यावसायिक पहलुओं के अनुसार मैं असफल था। मैं कभी अपनी नजर में खराब अभिनेता नहीं था। मैं बस एक बात जानता था कि मुझे एक मौका मिलेगा और मैं वापसी करूंगा।
Ranbir Kapoor: बायकॉट ट्रेंड को रणबीर कपूर ने बताया निराधार, कहा- मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं फिल्में
विज्ञापन

गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता का वर्कफ्रंट
बात करें मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता 'गुलमोहर' में नजर आएंगे। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में अभिनेता के साथ शर्मिला टैगोर और अमोल पालेकर, सिमरन बग्गा जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। 'गुलमोहर' बत्रा परिवार की कहानी है, जिसमें परिवार के बीच प्यार के साथ ही ड्रामा भी देखने को मिलेगा। 'गुलमोहर' तीन मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। साथ ही अभिनेता अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।
Nikkita Returns Phalke Award: निकिता घाग के समर्थन में सुनील पाल, दिलीप सेन बोले, अब घर घर फाल्के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें