फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: कुछ ही हफ्तों में जीनत अमान के इंस्टाग्राम पर 85.5K हुए फॉलोअर्स, 11 फरवरी को किया था डेब्यू

Tue, 28 Feb 2023 09:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

70 और 80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान को हर कोई जानता है। उस दौर में उनका हर कोई दीवाना था। उनके फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में दीं। 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इटरनेशनल पेजेंट का खिताब अपने नाम करने वाली जीनत का उस दौर में जलवा था। वे उस वक्त हर किसी के दिल पर राज करती थीं। जीनत वैसे तो काफी अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन समय समय पर वे अपनी उपस्थिति दर्ज करती रहती हैं।

विज्ञापन

71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू
हाल ही में जीनत अमान ने भी अन्य कलाकारों की तरह ही सोशल मीडिया पर एंट्री मारी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वे अपने फैंस से जड़ती हैं और आपने दिल की बात कहती हैं। 71 साल की उम्र में जीनत ने इंस्टा पर डेब्यू किया।
 

जीनत अमान - फोटो : sonytvofficial/instagram
जरूरी मुद्दे उठाने के लिए करती हैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल
उनके इस प्लेटफार्म से जुड़ने के बाद जीनत के फैंस बेहद खुश हैं। जहां कई फिल्मी हस्तियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल अपने निजी जीवन के सुनहरे लम्हें फैंस के साथ शेयर करने के लिए करते हैं, वहीं जीनत सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल कर रही हैं। इंस्टा पर डेब्यू करने के बाद जीनत ने कहा था कि वे इसका इस्तेमाल जरूरी मुद्दों को उठाने के लिए करेंगी।
विज्ञापन

कुछ ही हफ्तों में फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 85.5K हुई
जीनत ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल जरूरी मुद्दे उठाने के लिए करूंगी।' जीनत के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टा पर उनके चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 11 फरवरी को इंस्टा पर डेब्यू के बाद उनके अब तक 85.5K फॉलोअर्स हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय दुल्हन के लुक पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर आलोचकों को दिया करारा जवाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें