फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Mon, 17 Apr 2023 06:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने बताया, 'जब मैं थिएटर करता था, उस दौरान मुझे एक्सचेंज प्रोग्राम के तौर पर पेरिस जाना था। पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड था। जब मैं उसमें बैठा तो वहां शराब दी जा रही थी।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पहली बार अपना इंटरनेशनल फ्लाइट का एक्सपीरियंस साझा किया है। उन्होंने कहा कि जब वो पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे थे तो उन्हें पता नहीं था कि उसमें शराब फ्री मिलती है। उन्होंने फ्री के चक्कर में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि बेहोश होकर गिर पड़े थे।

विज्ञापन

जब पी ली फ्री की शराब
अभिनेता ने बताया, 'जब मैं थिएटर करता था, उस दौरान मुझे एक्सचेंज प्रोग्राम के तौर पर पेरिस जाना था। पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड था। जब मैं उसमें बैठा तो वहां शराब दी जा रही थी। मुझे लगा कि शराब बेची जा रही है, लेकिन मेरे पास उस वक्त पैसे नहीं थे। उधर से लौटते वक्त मुझे पता चला कि शराब पीने के लिए कोई पैसे नहीं लगते हैं। फिर वापस लौटते वक्त मैंने इतनी शराब पी ली वहीं पर बेहोश हो गया।'

इसे भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह ने शाहरुख, सलमान, अक्षय को बताया गुरु और गॉडब्रदर, कहा- उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद है

पेरिस यात्रा ने खोल दी आखें
मनोज बाजपेयी ने कहा कि पेरिस की यात्रा ने उनकी आखें खोल दीं। वहां उन्होंने अलग-अलग चीजें सीखीं जिनमें चॉपस्टिक से खाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 'मैं पेरिस में एक रेस्टोरेंट में गया जहां लोग आसानी से चॉपस्टिक से खाना खा रहे थे। मैंने भी वैसे ही खाने की सोची लेकिन खाना बार-बार गिर जा रहा था।'
विज्ञापन

ऐसे सीखा चॉपस्टिक से खाना
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि उन्होंने चॉपस्टिक से खाना कैसे सीखा। अभिनेता ने बताया, 'एक औरत मेरे सामने आकर टेबल पर बैठ गई, उसने मुझसे कहा कि आप भी इसका यूज करके खाना खा सकते हो, बस इसके लिए थोड़ी प्रेक्टिस की जरूरत होती है। मैं सच बताऊं तो मुझे इस चॉपस्टिक से काफी डर लगने लगा था। मेरी बेटी मुझसे चॉपस्टिक से खाने को कहती है क्योंकि उसे लगता है कि उसका बाप चॉपस्टिक से खाना नहीं पाता था। अब मैं थोड़ा बहुत इसका इस्तेमाल करना सीख गया हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें