फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mami 2023: 'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023' में प्रियंका का जलवा, टोनी वार्ड के गाउन में खूब जंचीं देसी गर्ल

Sat, 28 Oct 2023 09:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023' का आगाज हो चुका है। वहीं, इसके ओपनिंग डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया है। 
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023' का आगाज हो चुका है। बीते दिन इसके उद्घाटन समारोह में तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रहीं। प्रियंका, मामी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंची हैं। वहीं, अभिनेत्री फेस्टिवल में अपने खास लुक को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। जानकारी हो कि प्रियंका इस वर्ष के संस्करण की अध्यक्ष हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड, इस मौके पर व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर फैंस को फैशन गोल देती नजर आई हैं। 

मामी में प्रियंका चोपड़ा का जलवा

प्रियंका चोपड़ा अपने मामी ओपनिंग डे लुक से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। देसी गर्ल ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं, जिनमें वह पियानों के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फेस्टिवल के लिए हॉल्टर नेक गाउन और मिनिमल एक्सेसरी लुक चुना। पीसी ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को एम्बेलिश्ड कोट से पूरा किया। जानकारी हो कि 27 अक्तूबर को शुरू हुआ मामी फेस्टिवल 5 नवंबर तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


Section 108: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सेक्शन 108' से अनीस बज्मी ने खींचे अपने हाथ, कारण बता किया हैरान

प्रियंका के मुरीद हुए पति निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के इस सेक्विन गाउन को टोनी वार्ड ने डिजाइन किया है। खूबसूरत तस्वीरों के साथ देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखा है, 'ओपनिंग नाइट। जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल।' प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए। अमेरिकी सिंगर, फायर इमोजी ड्रॉप कर पत्नी की तारीफ करते नजर आए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने प्रियंका की तारीफ में 'डीवा' लिखा तो कुछ गॉर्जियस, स्टनिंग, ब्यूटीफुल और सिजलिंग लिखकर पीसी की तारीफ करते देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Killers of the Flower Moon Review: 80 साल के स्कॉर्सेसे का विस्मयकारी सिनेमा, इस साल की बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा अपने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉटेड लुक को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री ने ब्लैक क्रॉप टॉप, मैचिंग श्रग और ग्रे लोवर पहना हुआ था। वहीं, उन्होंने गले में बेटी मालती के नाम का नेकलेस पहना हुआ था, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थके। काम के मोर्चे पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'लव अगेन' में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। आने वाले दिनों में प्रियंका, जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें