भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता मणिरत्नम और इटैलियन फिल्म निर्माता लूका गुआडागिनो को मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
मुंबई में आयोजित होने जा रहा 'मामी फिल्म फेस्टिवल' पिछले काफी समय से चर्चा में है। आने वाली 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे इस फेस्टिवल को लेकर बीते काफी समय से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। जहां कुछ समय पहले सामने आया था कि इसकी शुरुआत 'द बकिंघम मर्डर्स' से होगी, वहीं अब खबर आ रही है कि इसमें दो महान फिल्म मेकर्स को 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह दो फिल्म मेकर्स और कोई नहीं बल्कि मणिरत्नम और लूका गुआडागिनो हैं।
विज्ञापन
मणिरत्नम और लूका गुआडगिनो को किया जाएगा सम्मानित
भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता मणिरत्नम और इटैलियन फिल्म निर्माता लूका गुआडागिनो को मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड 27 अक्तूबर को फेस्टिवल के उद्घाटन वाली रात को दोनों फिल्म निर्माताओं को दिया जाएगा। दोनों निर्देशक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने के लिए फेस्टिवल में शामिल होंगे।
Aspirants Season 2 Review: अपूर्व कार्की के निर्देशन का नया रंग, सनी भैया व अभिलाष की ‘दुश्मनी’ में जान है
विज्ञापन
दिखाई जाएंगी दोनों की फिल्में
मणिरत्नम को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनकी हालिया फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन और टू' और लूका गुआडागिनो की उनकी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नामांकन प्राप्त करने वाली फिल्म, 'आई एम लव' फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। मामी के एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में शानदार योगदान दिया है। मणिरत्नम और लूका से पहले डैरेन एरोनोफ्सकी, शर्मिला टैगोर, फर्नांडो मीरेल्स और चेन कैगे को यह सम्मान मिल चुका है।
दोनों ने दी हैं कई शानदार फिल्में
पिछले चार दशक से सिनेमा में अपना योगदान देने वाले मणिरत्नम ने भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में 'नायकन', 'रोजा', 'बॉम्बे', 'गुरू' और 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी फिल्में शामिल हैं। अगर लूका गुआडागिनो की बात करें तो उन्हें उनकी फिल्म 'आई एम लव', 'कॉल मी बाय यॉर नेम', 'ए बिगर स्प्लैश' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है