ममता बनर्जी(फाइल)
- फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने साधा भाजपा-सीपीआई(एम) पर निशाना
सोमवार को द केरल स्टोरी के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सीपीआई (एम) पर जमकर निशाना साधा। सीएम बनर्जी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि बंगाल फाइल तैयार की जा रही हैं। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केरल फाइल क्या है? मैं सीपीआईएम का समर्थन नहीं कर रहा हूं, वे बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं। मेरे बजाय फिल्म की आलोचना करना उनका कर्तव्य था। मैं केरल के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि आपकी पार्टी बीजेपी के साथ काम कर रही है और वही पार्टी केरल फाइल भी दिखा रही है। पहले उन्होंने कश्मीर और फिर केरल को बदनाम किया।''
Preeti Shukla: प्रीति शुक्ला ने दुबई में किया देश का नाम रोशन, मिला इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवॉर्ड