तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने से की थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और सोनू सूद भी थे। फिल्म में तनुश्री ने जमकर बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा भी हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद भी तनुश्री ने कई फिल्मों में अपनी बोल्डनेस दिखाई, लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चल सका। Jeremy Renner: जेरेमी ने दुर्घटना के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, रयान रेनॉल्ड्स ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
3 of 5
मोहित सूरी, उदिता गोस्वामी
- फोटो : Social media
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत कम फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत फिल्म पाप से की थी। इसके बाद उन्होंने अक्सर और जहर में भी जमकर बोल्ड सीन दिए थे। काफी प्रयास करने के बाद भी उदिता दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना सकीं। अभिनेत्री लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बता दें कि उदिता ने मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी से शादी की है। Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत
गीता बसरा भी अब फिल्मों में शायद ही नजर आती हैं। फिल्म द ट्रेन की वजह से अभिनेत्री सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए थे। अपनी बोल्डनेस से उन्होंने तब जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में फिल्मों में उनकी सक्रियता धीरे-धीरे कम होने लगीं। फिलहाल वह क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ शादी करके खुशहाल जीवन बिता रही हैं। Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात