फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malvi Malhotra: शादी से इंकार करने पर उसने घोंप दिया चाकू, वर्षों बाद इंसाफ मिला, छलका मालवी मल्होत्रा का दर्द

Tue, 08 Oct 2024 09:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ने साल 2020 में अपने साथ हुई एक दुखद घटना पर न्याय मिलने के बाद बात की। उन्होंने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें शादी करने के लिए प्रपोज किया था। जब अभिनेत्री ने मना कर दिया तो उसने उन्हें मारने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
मालवी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @malvimalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ने बताया कि साल 2020 में टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को एक युवक ने शादी के लिए प्रपोज किया था, इस रिश्ते को मालवी ने ठुकरा दिया था। मना करने पर उस युवक ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। वह मालवी का पीछा करने लगा और एक दिन मालवी के पेट में चाकू घोंप दिया था। अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दोषी को सेशन कोर्ट ने तीन साल के कारावास की सजा दी है। घटना को याद कर मालवी अपना दर्द नहीं संभाल सकीं और भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

मालवी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- मालवी मल्होत्रा
मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई थी घटना
अभिनेत्री मालवी ने बताया कि मुंबई के अंधेरी-वर्सोवा इलाके में 26 अक्तूबर, 2020 को मालवी को योगेश महिपाल सिंह नाम के आदमी ने उन पर हमला किया था। उसने मालवी के पेट के नीचे के हिस्सा और हाथ पर चाकू घोंप दिया था। इस हमले के बाद वह इलाके से भाग गया था। वहां मौजूद लोगों ने मालवी को अस्पताल पहुंचाया था। मालवी कई दिनों तक अस्पताल में रही थीं। पुलिस ने उस आदमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अब कोर्ट ने आदमी को इस घटना के लिए जिम्मेदार माना है। 

Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिन धूम मचाएगा कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर! पिंक सिटी में होगा लॉन्च इवेंट

मालवी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @malvimalhotra
परिवार ने की थी मालवी की मदद
मालवी ने बातचीत के दौरान बताया कि इस घटना के बाद लेकिन मेरे परिवार, खासकर मेरे पिताजी ने मेरी बहुत मदद की। उन्होंने मुझसे कहा कि शारीरिक चोटें ठीक हो जाएंगी, लेकिन मुझे अपना जीवन डर के साथ नहीं जीना चाहिए। उन्होंने मुझे अपनी रक्षा करके कैसे जीना है, इस बारे में सिखाया। मुझे घर से बाहर निकलने और खरीदारी करने या कुछ और करने के लिए मजबूर किया जिससे मुझे खुशी मिले।

Ranveer Singh: भीड़ से घबराई बच्ची को गोद में लेकर चुप कराते नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

मालवी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @malvimalhotra
पुलिस को दिए बयान में कही थी ये बात
उस समय पुलिस को दिए अपने बयान में मालवी मल्होत्रा ने कहा कि 2019 में उन्हें फेसबुक पर योगेश से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। योगेश महिपाल सिंह ने अपने आप को प्रोड्यूसर बताया था। इसके बाद वह दोनों कई बार मिले भी थे। कुछ समय बाद योगेश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। अभिनेत्री के मना करने पर योगेश उनका पीछा करने लगा और चाकू घोंपकर उनकी हत्या का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें