फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: भीड़ से घबराई बच्ची को गोद में लेकर चुप कराते नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 08 Oct 2024 08:54 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणवीर सिंह सिंघम अगेन फिल्म के ट्रेलर लांच में एक घबराई हुई बच्ची को गोद में लेकर चुप कराते हुए नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिन अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने प्रशंसकों और मीडिया से बातचीत की। अब अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह को एक छोटी बच्ची को बचा रहे हैं, जो वहां मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गई थी।  
विज्ञापन

वायरल वीडियो का स्क्रीन ग्रैब - फोटो : इंस्टाग्राम
भीड़ से घबराई बच्ची को चुप कराते नजर आए रणवीर
रणवीर सिंह को इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मीडिया और फैंस से बातचीत के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह स्टेज पर जाते हैं। इस दौरान उनकी नजर एक बच्ची पर पड़ती है, जो भीड़ से परेशान बच्ची को गोद में लेकर उसको चुप कराने की कोशिश करते हैं। बच्ची भीड़ को देखकर घबरा गई थी। स्टेज पर जाते हुए रणवीर सिंह इस बच्ची के आंसू पोछते हैं और उसके सिर पर हाथ फेरते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बच्ची को उसकी मां के हाथ में दे देते हैं।

Daddio: हवाई जहाज में चला दी सेमी पॉर्न फिल्म, शिकायत होने पर एयरलाइंस ने मांगी माफी

रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों ने की अभिनेता की तारीफ
रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कई प्रशंसकों में कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा, इस कारण ही भगवान ने उन्हें बेटी दी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब वह एक पिता हैं, उन्हें पता है कि अपनी राजकुमारी को वह बहुत याद कर रहे थे'। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी का हाल ही में स्वागत किया था। इसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं, यह फिल्म उनकी बेटी 'बेबी सिंबा' का डेब्यू है। 

PM Modi Garba Song: पीएम मोदी के लिखे गरबा गीत को गाकर धन्य हुईं पूर्वा मंत्री, एक दिन में तैयार किया वीडियो

विज्ञापन

रणवीर सिंह-टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में कलाकारों का है ऐसा किरदार
फिल्म सिंघम अगेन में सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए इस बार श्रीलंका में अंडरकवर मिशन को अंजाम देगा। फिल्म में टाइगर को लक्ष्मण की तरह दिखाया गया है। वहीं, रणवीर सिंह को हनुमान के जैसे चित्रित किया गया है। वहीं, ट्रेलर के आखिर में अक्षय कुमार भी नजर आते हैं, जिन्हें जटायू की तरह पेश किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में हैं। कलियुग के रावण की तरह उन्हें दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें