अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टाइल और वॉकिंग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। इस बार वह अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर फैंस के बीच सुर्खियों में है। मलाइका को कूल और कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह एकदम अलग अंदाज में पैपराजी के सामने आईं और हमेशा की तरह फोटो खिंचवाई।
मलाइका अरोड़ा जैसे ही कार से एयरपोर्ट पर उतरीं वैसे ही पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका ने वाइट स्पोर्टस ब्रा के ऊपर प्रिंटेड कोट पहना हुआ था। उन्होंने ब्लैक मुंह पर ब्लैक मास्क लगाया था। अपने इस नये लुक में मलाइका ग्लैमरस दिख रही थीं। कार से उतरने के बाद उन्होंने अपनी महिला फैंस को साथ सेल्फी लेने की अनुमति भी दी। एयपोर्ट के भीतर जाने के लिए उन्होंने मास्कर उतारा और स्माइल के साथ तस्वीरों के लिए पोज दी।