अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। अक्सर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसकी वजह है वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे शख्स! दरअसल, वीडियो में मलाइका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल शख्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद एक बार तो कोई भी यह समझ बैठेगा कि वह पीएम मोदी से बातचीत कर रही हैं।