फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर के लिए उमड़ा मलाइका का प्यार, सरेआम लिख दी दिल की बात

Mon, 14 Feb 2022 04:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेलेंटाइन डे के दिन मलाइका ने भी अर्जुन को बेहद ही खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के साथ इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है और अपने पार्टनर के लिए इस दिन को स्पेशल बनाना चाहता है तो वहीं ये सिंगल लोगों के लिए प्यार का इजहार करने के लिए सबसे बेस्ट दिन माना जाता है। वैलेंटाइन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहते हैं और अगर बात  बॉलीवुड कपल्स की हो तो अर्जुन और मलाइका की गिनती मोस्ट पॉपुलर कपल में होती है। ऐसे में वेलेंटाइन डे के दिन मलाइका ने भी अर्जुन को बेहद ही खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

विज्ञापन

शेयर किया प्यार भरा मूमेंट
मलाइका ने वेलेंटाइन के मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपना एक प्यार भरा मूमेंट शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें वह अर्जुन के गले लगी नजर आ रही हैं और अर्जुन मलाइका के माथे के चूमते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अपने प्यार का इजहार भी अलग अंदाज में किया है, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, माइन। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी सेंड की है। फैंस को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

मलाइका और अर्जुन को हमेशा ही उम्र के फर्क को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों हमेशा एक दूसरे का स्टैंड लेते नजर आते हैं। हालांकि मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक प्रशंसक ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ब्यूटीफुल कपल, तो वहीं दूसरे ने लिखा, बेस्ट कपल। अन्य फैंस भी इसी तरह से नाइस, अमेजिंग जैसे कमेंट कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें